संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब हुई? इसकी स्थापना के प्रमुख उद्देश्य क्या थे?

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब हुई? इसकी स्थापना के प्रमुख उद्देश्य क्या थे?

Ans. संयुक्त राष्ट्र एक ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जिसकी स्थापना युद्धों को रोकने, आपसी शांति और प्रेम स्थापित करने तथा जन-कल्याण के कार्य करने के लिए की गई है। आजकल संसार के छोटे-बड़े लगभग 185 देश इसके सदस्य हैं। इस संस्था की विधिवत् स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 ई. को हुई थी। इस संस्था का मुख्य कार्यालय न्यूयार्क (Newyork) अमेरिका में है।

उद्देश्य (Aims)-1. अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाये रखना। 2. भिन्न-भिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाना।

3. आपसी सहयोग द्वारा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा मानवीय ढंग की अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं को हल करना।

4. ऊपर दिये गये हितों की पूर्ति के लिए भिन्न-भिन्न राष्ट्रों की कार्यवाही में तालमेल करना।

No comments: