विदेश नीति की परिभाषा दीजिए।

  विदेश नीति की परिभाषा दीजिए।

(Define foreign policy.)

Ans. प्रत्येक राज्य आज विश्व के दूसरे राज्यों से संबंध बनाता है। सभी राज्य एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं। एक राज्य जिन सिद्धांतों के आधार पर विदेशी राज्यों से संबंध स्थापित करता है, उसे उस राज्य की विदेश नीति कहते हैं।

रूथन स्वामी के अनुसार, "विदेश नीति वर्तमान समय में ऐसे सिद्धांतों और व्यवहारों का समूह है जिनके द्वारा एक राज्य दूसरे राज्यों से संबंधों को नियमित करता है।"

हिल के अनुसार, “विदेश नीति एक राष्ट्रों की तुलना में अपने हितों को विकसित करने के लिए किए गए उपायों का मूल सार है।"

हार्टमैन के अनुसार, “विदेश नीति सोच-समझकर चुने हुए राष्ट्रीय हितों का सूत्रबद्ध विवरण है।"

निष्कर्ष तौर पर कहा जा सकता है कि विदेश नीति किसी राज्य के ऐसे सिद्धांतों और व्यवहारों का समूह है जिनके द्वारा अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा और उनकी वृद्धि के लिए दूसरे राज्यों के संबंध में लागू करता है।

No comments: