प्रथम गुटनिरपेक्ष सम्मेलन कहाँ तथा कब हुआ था? बाद में ऐसे सम्मेलनों की सूची तैयार कीजिए।
(Where and when was the first Non-Aligned Conference held? Later make a list of such conferences.)
Ans. प्रथम गुटनिरपेक्ष सम्मेलन 1961 ई. में बेलग्रेड में हुआ था। दूसरा सम्मेलन काहिरा में 1964 ई. में हुआ था। तीसरा सम्मेलन लुसाका में 1970 ई. में हुआ था। पाँचवाँ सम्मेलन 1976 ई. में कोलम्बो में हुआ था। छठा सम्मेलन हवाना में 1979 ई० में हुआ था। सातवाँ सम्मेलन भारत की राजधानी नई दिल्ली में 1983 ई० में हुआ था। आठवाँ सम्मेलन हरारे में 1986 ई० में हुआ था तथा नौवाँ सम्मेलन 1989 ई० में एक बार फिर बेलग्रेड में हुआ। दसवाँ सम्मेलन 1992 ई. में जकार्ता में तथा ग्यारहवाँ सम्मेलन कर्टाजेना में 1995 ई. में हुआ। 12वाँ सम्मेलन डरबन (द. अफ्रीका) तथा 13वाँ सम्मेलन 24 फरवरी, 2003 को कुआलालम्पुर (मलेशिया) में हुआ।
No comments: